ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयराजनीति

महारानी’ के साथ मोदी की तस्वीर पर टिप्पणी को ले कांग्रेस को लताड़ा

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इंडोनेशिया गए थे। इस दौरान इंडोनेशियाई संसद में वहां की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी के साथ उनकी एक तस्वीर पर के कांग्रेस आधिकारिक एक्स हैंडल से एक ओछी टिप्पणी की गई, जिस पर कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी भड़क गईं। पीएम मोदी की दूसरी तरफ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और वहां के उपराष्ट्रपति जिनां राकाबुमिंग राका भी बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें सिर्फ महारानी और पीएम मोदी दिख रहे हैं और कैप्शन में लिखा है, ‘कंट्रोल उदय कंट्रोल’। कांग्रेस की ये टिप्पणी प्रियंका चतुर्वेदी को नागवार गुजरी। उन्होंने तीखी टिप्पणी की कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल के लिए यह बिल्कुल ही शोभा नहीं देता। सिर्फ विरोधी पर निशाना साधने के लिए किसी महिला को एक वस्तु की तरह देखना बंद करें। कुछ बेहतर करें। हालांकि आलोचना के बाद कांग्रेस का ये पोस्ट उनके ट्विटर हैंडल पर दिखाई नहीं दिया। बीजेपी महिला मोर्चा ने भी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से उस ओछे पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेते हुए कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाईं। महिला मोर्चा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति यही सच्चा सम्मान है, कांग्रेस सदस्यों की बेशर्मी देखिए।

शिंदे ‘शिवसेना का गुंडा राज’

शिवसेना (शिंदे) के कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे ने कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के शास्वीनगर अस्पताल एनआईसीयू वॉर्ड में बेड को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला डॉक्टर (गायनेकोलॉजिस्ट) और कई नसिंग स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना पर प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना (शिंदु गुट) पर हमला बोला है। उन्होंने इसे शिंदे शिवसेना का गुंडा राज बताया है। प्रियंका चतुर्वेदी केडीएमसी में डॉक्टर-नर्स से मारपीट पर कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना का वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि शिंदे सेना का गुंडाराज। ये सरकार के प्रतिनिधि हैं जो हिंसा करते हैं, महिलाओं पर हाथ उठाते हैं और आम तौर पर गुंडों जैसा बर्ताव करते हैं। कार्रवाई का मतलब सिर्फ. एफआईआर दर्ज करना नहीं, बल्कि गिर.फ्तारी और नौकरी से निकालना होना चाहिए। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts