एक्टर आमिर खान ने तीसरी बार शादी की है और इस बार भी एक हिंदू महिला से। गौरी स्प्रैट के साथ आमिर की शादी पूरे देश में हलचल पैदा कर रही है। उनकी इसके पहले भी दो शादियां हिंदू औरतों से ही हुई थीं। कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आई। करणी सेना से लेकर कई धर्मगुरु, आमिर की इस शादी का विरोध कर रहे हैं। और अब, मुफ्ती चीफ मुफ्ती ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फतवा जारी कर दिया है।
चीफ मुफ्ती का बयान वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी बात खुलकर रख रहे है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘आमिर खान ने तीसरी शादी एक गैर-मुस्लिम खातून के साथ की है। हमने देखा कि समाज में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अल्लाह का जो पैगाम है वो समाज के सामने पेश किया जाए।’

आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी
उन्होंने आगे कहा, ‘अल्लाह का कुरान में हुकूम है कि मुस्लिम मर्द के लिए ईमान वालों के लिए ईमान वाली मुस्लिम औरतों से शादी करना जायज है। अल्लाह ने कहा है कि अगर कोई निकाह करके इसे निभाने में नाकामयाब है तो वह गुनहगार है।’
ऐसा मुस्लिम मर्द गुनहगार है। ये हराम है। ऐसा शख्स अगर गुनाह कबूल नहीं करता है, तो अल्लाह के सामने उसे जवाबदेही देनी होगी।चीफ मुफ्ती
आमिर खान विवादों में घिरे
इससे पहले, बिहार के फोर्ब्सगंज में गौरी स्प्रैट के साथ अपनी हालिया शादी को लेकर एक्टर आमिर खान एक नए विवाद में घिर गए हैं। बजरंग दल के सदस्यों ने इस शादी के विरोध में प्रदर्शन किया।
आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने बॉलीवुड स्टार का पुतला फूंका और उन पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान ‘आमिर खान मुर्दाबाद’ और ‘आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो’ जैसे नारे लगाए गए। News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने आरोप लगाया कि आमिर खान ने बार-बार हिंदू महिलाओं से शादी की है और दावा किया कि एक्टर हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं।
आमिर खान की तीन शादियां
आमिर खान ने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। यह जोड़ा 2002 में अलग हो गया। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, और 2021 में वे अलग हो गए। हाल ही में एक्टर ने मुंबई में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की।

















