ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण का नया मॉडल, अब ग्रीन ATM से मिलेगा मुफ्त अनाज

छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के तीन बड़े शहरों में ‘अनुपूर्ति ग्रीन ATM’ स्थापित किए गए हैं, जिससे पात्र हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने की प्रक्रिया और अधिक आसान हो जाएगी। सरकार का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना, हितग्राहियों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना और तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाना है। नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड धारक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आसानी से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।

‘अनुपूर्ति ग्रीन ATM’ के माध्यम से राशन वितरण को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाएगा। इससे हितग्राहियों को लंबी कतारों और अन्य व्यावहारिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही वितरण प्रक्रिया की निगरानी भी बेहतर ढंग से की जा सकेगी। सरकार का कहना है कि इस नई पहल से राशन कार्ड धारकों को बार-बार उचित मूल्य की दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और राशन लेने के लिए लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलेगा. बता दें कि इस आधुनिक व्यवस्था की शुरुआत राज्य के खाद्य मत्री दयालदास बघेल द्वारा की जा चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘अनुपूर्ति ग्रीन ATM’ कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं.

इन शहरों में शुरू हुई सुविधा

‘अनुपूर्ति ग्रीन ATM’ की शुरुआत रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शहरों में की गई है. यह नई व्यवस्था बैंक ATM की तरह ही काम करेगी. ग्रीन ATM चौबीस घंटे यानी 24×7 उपलब्ध रहेगा, जिससे राशन कार्ड धारक अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार किसी भी समय इस आधुनिक मशीन से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे.

ऐसे मिलेगा राशन

राशन लेने के लिए धारक को मशीन में अपना राशन कार्ड या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि की जाएगी. पहचान सत्यापित होने के बाद मशीन से पात्रता के अनुसार महीने का राशन निकाला जा सकेगा. इस व्यवस्था से राशन कार्ड धारकों को राशन लेने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

राशन वितरण में आएगी पारदर्शिता

‘अनुपूर्ति ग्रीन ATM’ की शुरुआत से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है. इस आधुनिक व्यवस्था से कम तौल, मानवीय गलतियों और राशन की कालाबाजारी जैसी समस्याओं पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, राशन कार्ड धारकों को बार-बार उचित मूल्य की दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और दुनदारों का समय भी बचेगा. ऐसे में यह नई पहल छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है.

What's your reaction?

Related Posts