ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बिलासपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को तीन युवक अपने साथ लेकर गए। आरोप है कि सरोना इलाके में स्थित एक स्थान पर महिला को शराब पिलाई गई, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल मैदान क्षेत्र में ले गए। शिकायत के अनुसार, वहां भी महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

मामले में पुलिस ने शिवा, आयुष दुर्गा और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। चूंकि एक आरोपी नाबालिग है, इसलिए उससे संबंधित कानूनी प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम के तहत अपनाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना की प्रारंभिक शिकायत आजाद चौक थाना में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज की गई थी। बाद में अधिकार क्षेत्र के आधार पर प्रकरण को डीडी नगर थाना को स्थानांतरित कर दिया गया, जहां मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है तथा मेडिकल और अन्य जांच रिपोर्टों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts