ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में CM साय फहराएंगे तिरंगा, जानें किस जिले में कौन मंत्री करेगा ध्वजारोहण

देश इस वर्ष 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाएगा। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न जिलों में भी मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

बिलासपुर जिला मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

जानें कौन सा मंत्री किस जिले में लेगा परेड की सलामी

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहपण करेंगे.

इसी प्रकार रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे.

What's your reaction?

Related Posts