ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 3 दिन बारिश का दौर जारी रहने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी रह सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. चेतावनी वाले क्षेत्रों में हवा की स्पीड करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

22 अगस्त को फिर बढ़ेगा बारिश का दायरा

22 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.

23 अगस्त से फिर भारी बारिश के संकेत

23 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी और बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

जानें राजधानी का हाल

राजधानी रायपुर में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव के बजाय मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की संभावना है.

What's your reaction?

Related Posts