न्याय देवता शनि और मायावी ग्रह राहु इस समय अगल-बगल बैठे हैं। वर्तमान में ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते हुए पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि इस समय ग्रहों की स्थिति शुभता वाली कही जा सकती है। यह ग्रह अपनी स्थितियों से जनमानस का कल्याण कर सकते हैं। मीन राशि के शनि 12वें भाव में हैं और कुंभ राशि के राहु 11वें भाव में बैठे हैं। इस तरह से शनि-राहु अगल-बगल हैं और सभी राशियों को प्रभावित कर रहे हैं। शनि-राहु के अलावा भी अन्य ग्रहों की स्थिति बहुत खास बन रही है।
मंगल शत्रुक्षेत्री, गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग बन रहा है। गुरु इस समय उच्च के हैं। सूर्य, बुध और शुक्र स्वग्रही हैं। राहु-शनि मित्रवत माने जाते हैं और इस समय अगल-बगल बैठे हैं। यह एक बहुत ही अच्छी स्थिति बन रही है जो कि जनमानस का कल्याण करने वाली है। इस स्थिति के कारण कुछ राशियों को 31 दिसंबर यानी आने वाले 114 दिन तक अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। जानें इन राशियों के बारे में।
शनि का मीन गोचर अच्छा नहीं:
पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शनि जब भी मीन राशि में जाते है, तो कोलाहल वाली स्थिति बनती है। शनि जब तक मीन राशि में रहेंगे तब तक एक खराब स्थिति जनमानस के लिए बनी रहेगी। हालांकि जब शनि मेष राशि में जाएंगे तो बहुत राहत की बात नहीं होगी। क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल और शनि आपस में अच्छे परिणाम कम प्रदान करते हैं। जब शनि वृषभ राशि में जाएंगे तभी जनमानस के लिए शुभता की स्थिति बनेगी।
पंडित जी से जानें शनि-राहु किन राशियों का कर रहे कल्याण:
मेष राशि:
पंडित जी के अनुसार, इस समय जहां मेष राशि के लिए शनि थोड़ा कष्टकारी बने हुए हैं, तो वहीं राहु अच्छी स्थिति बना रहे हैं और लाभ पहुंचा रहे हैं। केतु की स्थिति भी आपके लिए अच्छी है। केतु आपको अग्रेसिव होकर काम करा रहे हैं, जिससे लाभ की स्थिति बन रही है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को शनि के कारण आय में लाभ हो रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जबकि राहु-केतु व्यापार और नौकरी में थोड़ा संघर्ष करा रहे हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। हालांकि राहु-केतु आपको किसी तरह से बाधित नहीं कर रहे हैं, बस अड़चन डाल रहे हैं।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए लग्न में स्वग्रही बुध हैं, इसलिए आपके लिए यह समय राहत भरा है। शुक्र के प्रभाव से आपको धन आगमन हो रहा है। शनि-राहु भी आप पर कृपा बनाए हुए हैं। शारीरिक स्थिति अच्छी हो गई है। शनि नौकरी चाकरी में तरक्की प्रदान कर रहे हैं। प्रेम में निरंतरता आ रही है। राहु के कारण शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा।
तुला राशि:
तुला राशि के लिए स्थिति बहुत अच्छी है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। हालांकि संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है बाकी स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को राहु अचानक धन लाभ करा रहा है। व्यापार में उन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत है। अपनों में वृद्धि होगी।

















