नई दिल्ली: टेक कंपनी ऐपल की नई iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री भारत में शुरू होते ही ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कई शहरों में ऐपल स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के बाहर ग्राहक सुबह से ही पहुंचने लगे। बिक्री के पहले दिन कई स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने की चाहत में सैकड़ों ग्राहक घंटों इंतजार करते नजर आए। कुछ ग्राहक स्टोर खुलने से पहले ही पहुंच गए थे।
नए iPhone को लेकर दिखा उत्साह
iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टोर्स के बाहर इंतजार कर रहे लोगों में नए मॉडल को लेकर चर्चा होती रही। कई ग्राहक लंबे समय से नए आईफोन की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
Pro और Pro Max मॉडल की डिमांड
ऐपल की नई सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। बिक्री शुरू होने के साथ ही दोनों मॉडल खरीदने के लिए ग्राहक स्टोर्स का रुख करते दिखाई दिए। शुरुआती घंटों में ही कई आउटलेट्स पर ग्राहकों की भीड़ जुट गई।
नई iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा थी। सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। ऐपल ने दोनों मॉडल्स में नए हार्डवेयर और कैमरा से जुड़े अपग्रेड दिए हैं, जिसके चलते पुराने iPhone यूजर्स के बीच भी नए मॉडल को लेकर दिलचस्पी देखने को मिल रही है।
दिल्ली और मुंबई और बेंगलुरु में लंबी लाइनें
सेल शुरू होने के समय स्टोर्स पर पहुंचे ग्राहकों में कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने पहले से प्री-बुकिंग या ऑनलाइन ऑर्डर नहीं किया था। ये ग्राहक सीधे स्टोर पहुंचकर फोन खरीदना चाहते थे। कुछ जगहों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने के चलते स्टोर के बाहर इंतजार करने वालों की लंबी कतारें दिखाई दीं। दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में ऐपल स्टोर्स के अलावा कंपनी के पार्टनर रिटेलर्स के स्टोर्स पर भी भीड़ देखने को मिली।
बेंगलुरु में नया iPhone 18 Pro खरीदने पहुंचे एक ग्राहक राहुल ने न्यूज एजेंसी से बताया कि वह सुबह पांच बजे से ही स्टोर पर आ गए थे और लंबी लाइन लगी हुई थी। राहुल ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली और मुंबई तक से लोग यहां iPhone खरीदने आए हुए हैं। ऐसे ही मुंबई में लाइन में लगे एक ग्राहक ने बताया कि वह बीती रात 10 बजे आ गए थे और उन्हें सुबह 8 बजे का स्लॉट मिला है।
हर साल सेल में दिखता है ऐसा ही नजारा
iPhone की नई सीरीज की सेल के पहले दिन स्टोर के बाहर लगने वाली लाइनें ऐपल के लिए नई बात नहीं हैं। हर साल नए iPhone लाइनअप की सेल शुरू होने पर कई बड़े शहरों में ग्राहक इसे सबसे पहले खरीदने के लिए स्टोर्स पर पहुंचते हैं। कुछ ग्राहक नए फोन को खरीदने के साथ-साथ उसके लॉन्च-डे एक्सपीरियंस का हिस्सा बनने के लिए भी स्टोर पहुंचते हैं।
कीमत बढ़ने के बावजूद क्रेज बरकरार
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत इनके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। पिछले साल लॉन्च iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबके इनकी कीमत में बढ़त देखने को मिली है। खासतौर पर Pro Max मॉडल की ज्यादा कीमत के बावजूद ग्राहकों की शुरुआती दिलचस्पी यह दिखाती है कि प्रीमियम iPhone सेगमेंट में नए मॉडल को लेकर मांग बनी हुई है।


















