ब्रेकिंग खबरें

शिक्षा एवं रोजगारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

UGC NET रिजल्ट जारी: तीन विषयों की कटऑफ सामने आई, सिर्फ 0.68% को JRF

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम से पहले इन विषयों की फाइनल आंसर की भी जारी की गई। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इन तीनों विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को देशभर के 272 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1,96,491 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 61 फीसदी यानी 1,20,355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

35,588 अभ्यर्थी हुए सफल

एनटीए के अनुसार, अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र को मिलाकर जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी की तीनों श्रेणियों में कुल 35,588 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। यह परीक्षा में शामिल हुए कुल अभ्यर्थियों का 29.57 फीसदी है।

किस कैटेगरी में कितने हुए पास

जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए क्वालीफाई: 824 अभ्यर्थी (परीक्षार्थियों का लगभग 0.68%)

सहायक प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई: 11,610 अभ्यर्थी (परीक्षार्थियों का लगभग 9.65%)

केवल पीएचडी (PhD) के लिए क्वालीफाई: 23,154 अभ्यर्थी (परीक्षार्थियों का लगभग 19.24%)

यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तीनों विषयों (अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र) की श्रेणीवार कटऑफ क्या रही

1. अंग्रेजी

-अनारक्षित (जनरल): JRF – 226 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 198 अंक, केवल पीएचडी – 172 अंक।

-ईडब्ल्यूएस (EWS): JRF – 216 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 176 अंक, केवल पीएचडी – 150 अंक।

-ओबीसी (OBC – NCL): JRF – 214 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 180 अंक, केवल पीएचडी – 156 अंक।

-अनुसूचित जाति (SC): JRF – 202 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 166 अंक, केवल पीएचडी – 146 अंक।

-अनुसूचित जनजाति (ST): JRF – 198 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 164 अंक, केवल पीएचडी – 144 अंक।

2. वाणिज्य (Commerce)

-अनारक्षित (जनरल): JRF – 210 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 182 अंक, केवल पीएचडी – 160 अंक।

-ईडब्ल्यूएस (EWS): JRF – 200 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 166 अंक, केवल पीएचडी – 142 अंक।

-ओबीसी (OBC – NCL): JRF – 198 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 166 अंक, केवल पीएचडी – 146 अंक।

-अनुसूचित जाति (SC): JRF – 186 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 156 अंक, केवल पीएचडी – 138 अंक।

-अनुसूचित जनजाति (ST): JRF – 182 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 152 अंक, केवल पीएचडी – 136 अंक।

3. समाजशास्त्र (Sociology)

-अनारक्षित (जनरल ): JRF – 232 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 206 अंक, केवल पीएचडी – 174 अंक।

-ईडब्ल्यूएस (EWS): JRF – 224 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 184 अंक, केवल पीएचडी – 146 अंक।

-ओबीसी (OBC – NCL): JRF – 222 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 184 अंक, केवल पीएचडी – 154 अंक।

-अनुसूचित जाति (SC): JRF – 210 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 168 अंक, केवल पीएचडी – 140 अंक।

-अनुसूचित जनजाति (ST): JRF – 200 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 164 अंक, केवल पीएचडी – 142 अंक।

What's your reaction?

Related Posts