छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल खंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। लाटाबोर-गुंडरदेही स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव के साथ ट्रैक धंसने की स्थिति बन गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने शनिवार को इस खंड से गुजरने वाली पांच यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
कुछ ट्रेनें रद्द, कुछ का परिचालन बीच के स्टेशन से
रेलवे ने प्रभावित मार्ग पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच के स्टेशन से किया जाएगा। रेलवे की ओर से स्थिति को देखते हुए परिचालन में यह बदलाव अस्थायी तौर पर किया गया है।
ट्रैक की स्थिति पर रेलवे की नजर
भारी बारिश के चलते ट्रैक पर जलभराव और धंसाव की स्थिति को देखते हुए रेलवे की टीम प्रभावित हिस्से पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे से जांच लेने की सलाह दी गई है।
मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़-रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच रद्द रहेगा. वहीं ट्रेन संख्या 78815 रायपुर-अंतागढ़ 26 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़-दुर्ग भी 26 सितंबर को अंतागढ़ से दल्लीराजहरा के बीच रद्द रहेगी और यह ट्रेन दल्लीराजहरा से दुर्ग के लिए रवाना होगी. (Durg Dallirajhara train track damaged)
इसके अलावा ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर तथा ट्रेन संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी का परिचालन भी 26 सितंबर को रद्द रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है. स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप बहाल किया जाएगा.


















