ब्रेकिंग खबरें

खेलअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Asian Games 2026: भारत ने रचा कमाल, महिला कबड्डी में जीता लगातार चौथा एशियन गेम्स गोल्ड

Asian Games 2026 में भारत की झोली में तीसरा गोल्ड मेडल आ गया है. देश को तीसरो गोल्ड मेडल दिलाया है महिला कबड्डी टीम ने, जिसने एशियन गेम्स में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए चौथी बार गोल्ड जीता है. इस बार भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को एक बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में हरा दिया और गोल्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने ईरान से 2018 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया. ईरान ने दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता है, जबकि इस बार ताइवान और नेपाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीते.

पहले हाफ में दबदबा, दूसरे में ईरान को रोका

आईची-नागोया में शनिवार 26 सितंबर का दिन भारत के लिए सुबह से ही अच्छा रहा, जब मैराथन में सावन बरवाल ने सिल्वर जीता और फिर विमेंस राइफल 3 पोजिशन के टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल आया. इस आगाज को सुनहरी सफलता में बदला महिला कबड्डी टीम ने, जिसे शुरू से ही गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था और भारतीय टीम ने निराश नहीं किया. भारतीय टीम ने पहले हाफ से ही ईरान पर दबाव बनाए रखा और 22-16 की बढ़त हासिल कर ली.

पहले हाफ में भारत ने ईरान पर एक सुपर-रेड लगाई और फिर उसे ऑल आउट कर पॉइंट्स के अंतर को बढ़ा दिया था. हालांकि, इस दौरान ईरान ने भी सुपर टैकल से इसे कम करने की कोशिश की. मगर दूसरे हाफ में ईरान ने दमदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को ऑल आउट किया. मगर हर सफल रेड या टैकल के बाद एक गलती करने की सजा ईरानी टीम को मिली. यही कारण है कि दूसरे हाफ में ईरान ने 18 पॉइंट्स लिए, जबकि भारत को 15 पॉइंट्स मिले लेकिन फिर भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज की.

एशियाड में चौथा गोल्ड मेडल

इस तरह टीम इंडिया ने लगातार दूसरा और कुल चौथी बार एशियन गेम्स में कबड्डी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. एशियन गेम्स में महिला कबड्डी की शुरुआत 2010 से हुई थी और तब से ही भारत ने सभी 5 फाइनल खेले हैं. सिर्फ 2018 के फाइनल में ईरान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. मगर 8 साल बाद उस खिताबी हार का हिसाब बराबर हो चुका है और भारतीय टीम ने फिर इस खेल में अपना दबदबा कायम रखा है.

What's your reaction?

Related Posts