ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराष्ट्रीय

कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने मांगा शासन से जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन से जवाब मांगा है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) और एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की ओर से पेश पूरक चालान में नाम शामिल किए जाने के खिलाफ अधिकारी ने अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शासन को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

कोयला लेवी घोटाले में कई लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोयला लेवी घोटाले की जांच एसीबी, ईओडब्ल्यू और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहे हैं। इस मामले में जांच एजेंसियों ने पूर्व कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 विवेचना के उपरांत जांच एजेंसी ने 5 अक्टूबर 2026 को विशेष अदालत में छठे पूरक चालान पेश किया है. इस पूरक चालान में एजेंसी ने खनिज संपदा विभाग के पूर्व संचालक आईएएस जयप्रकाश मौर्य का नाम भी शामिल किया है. जांच एजेंसी ने चालान में अधिकारी पर जब्त की गई डायरियों के आधार पर दावा किया, कि तत्कालीन खनिज संचालक जयप्रकाश मौर्य ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करीब 1 करोड़ रुपए नकद लिए थे. अवैध लेवी वसूली व्यवस्था में भूमिका. 

कोयला परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन और आयरन पैलेट (लौह अयस्क) परिवहन पर 100 रुपए प्रति टन की अवैध वसूली की व्यवस्था को लागू करने और चलाने में उनकी भूमिका बताई गई है. जांच एजेंसी का आरोप है कि, जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट से पहले जिला खनिज अधिकारी की मंजूरी अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट-पास व्यवस्था लागू करने के फैसलों से सिडिकेट को अवैध वसूली में मदद मिली. एजेंसी के अनुसार, बिना किसी ठोस राजस्व हानि के आधार के ये प्रशासनिक बदलाव किए गए थे.

What's your reaction?

Related Posts