बिलासपुर. जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वे 30 दिसम्बर 2023 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर से 20 जनवरी 2024 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर से 24 जनवरी 2024 तक है. यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पालीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए है. शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पर की जा रही है. निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा. आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें.



















