ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे पुलिस का राउरकेला थाना प्रभारी गिरफ्तार, अवैध वेंडर से रिश्वतखोरी का मामला 

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई हुई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सीबीआई की टीम ने थाना प्रभारी के कथित करीबी और बिचौलिए अजय मिश्रा को एक अवैध वेंडर से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

लाल घेरे में गिरफ्तार इंस्पेक्टर

सूत्रों के अनुसार, कमलेश समादार के खिलाफ पिछले करीब पांच महीनों से सीबीआई को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज की और थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया।

हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जब कमलेश समादार के आवास पर पहुंची तो वहां काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। परिवार के कुछ सदस्यों ने टीम के प्रवेश का विरोध किया, जिससे कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हुई।

हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर के भीतर प्रवेश किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कमलेश समादार को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारीयों में और रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया है। सीबीआई अब रिश्वतखोरी के इस पूरे नेटवर्क, अवैध वेंडरों से वसूली और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts