ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

मंत्रिमंडल विस्तार… 20 को शपथ लेंगे गजेंद्र, राजेश और गुरु खुशवंत

रायपुर. कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आखिर खत्म हो गया. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार 20 अगस्त को होगा. बुधवार विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शपथ लेंगे. तीनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. इससे पहले वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और राज्यपाल रमन डेका चर्चाओं को जन्म दिया लेकिन श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने दस दिन पहले ही मुलाकात का समय मांगा था. (मंत्रिमंडल विस्तार… 20 को शपथ लेंगे गजेंद्र, राजेश और गुरु खुशवंत)

तीनों विधायकों की सीएम से मुलाकात

मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर राजेश अग्रवाल ने सोमवार रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. उसके बाद तय हो गया कि तीनों विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा.

कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस हुआ खत्म

तीन मंत्रियों की शपथ के साथ ही यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा की तर्ज पर अब 14 मंत्री होंगे. साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं. छत्तीसगढ़ की तरह हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं. हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं. लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं. छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए है. नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं.

सीएम जाएंगे 21 को विदेश दौरे पर

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने 17 अगस्त को राज्यपाल से मुलाकात की थी, उसके बाद श्री साय ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे. मुख्मयंत्री 21 अगस्त से विदेश प्रवास पर रहेंगे. माना जा रहा था कि उससे पहले कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा. सोमवार देर रात स्पष्ट हुआ कि 20 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. उससे पहले 19 अगस्त को साय कैबिनेट की बैठक होगी.

What's your reaction?

Related Posts