ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, पहली बार 10वीं की परीक्षा साल में दो बार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहली बार एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की संभावित तिथियां:

कक्षा 10वीं: पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026; दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून, 2026

कक्षा 12वीं: 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026

मूल्यांकन प्रक्रिया:

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा।

उदाहरण: कक्षा 12वीं की फिजिक्स परीक्षा 20 फरवरी को होगी, तो मूल्यांकन 3 मार्च से 15 मार्च तक पूरा होगा।

10वीं की दो बार परीक्षा – छात्रों के विकल्प:

साल में केवल एक बार परीक्षा देना

दोनों परीक्षाओं में शामिल होना

किसी विषय में अच्छा प्रदर्शन न करने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्जाम देना

रिजल्ट:

दोनों बार परीक्षा देने वाले छात्रों का बेहतर परिणाम फाइनल माना जाएगा।

यदि दूसरी परीक्षा में नंबर घट जाएँ, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल होंगे।

ऑप्शनल एग्जाम के नियम:

छात्र दूसरी परीक्षा में साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किसी भी 3 विषयों में सुधार कर सकते हैं।

विंटर बाउंड स्कूलों के छात्र दोनों परीक्षाओं में से किसी भी परीक्षा में बैठ सकते हैं।

पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में शामिल न होने पर, दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं।

अन्य महत्वपूर्ण बातें:

10वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा समाप्त कर दी गई है।

प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम केवल एक बार, दिसंबर-जनवरी में आयोजित होंगे।

दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र एक ही रहेगा।

रजिस्ट्रेशन एक बार ही करना होगा, और यदि छात्र दोनों बार परीक्षा देगा तो फीस एक साथ ली जाएगी।

यह नियम 2025-26 सत्र से लागू होगा।

इसका ड्राफ्ट अगस्त 2024 में तैयार किया गया था। उस समय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि छात्रों के पास JEE की तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा भी साल में दो बार देने का विकल्प होगा।

19 फरवरी 2025 को मंत्रालय ने CBSE बोर्ड सचिव और अन्य शिक्षाविदों के साथ बैठक कर इस फैसले पर अंतिम मोहर लगाई।

CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे अधिकारिक नोटिस और दिशानिर्देश समय-समय पर देखें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

What's your reaction?

Related Posts