ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई अटकी

रायपुर: प्रदेश में 18 लाख और जिले के तीन लाख लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया अटक गई है. पीड़ित अपनी गाढ़ी कमाई की वापसी के लिए चक्कर काट रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा दूसरे जिलों में स्थित कंपनियों की प्रॉपर्टी की नीलामी के बार-बार पत्राचार किया जा चुका है. सिर्फ रायपुर जिले की बात करें तो 8 कपनियों की संपत्तियों को नीलाम करके धन वापसी हो चुकी है. जिले के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों की संपत्तियों को बेचकर धन वापस करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें अब तक रायपुर की 12 कंपनियों के संचालक गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं. इसके अलावा कई कंपनियों की संपत्ति नीलामी के मामले कोर्ट में पेंडिंग हैं, जबकि कुछ में तो स्टे भी लगाया गया है. ऐसे में इन कंपनियों से रिकवरी मिलने में समय लगने की संभावना जताई जा रही है.

अटक गई नीलामी

ओडिशा से संचालित माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अभनपुर के खिलौरा स्थित 36 एकड़ जमीन की नीलामी फिर अटक गई थी. इस भूमि को ईडी ने पहले ही सीज कर रखी है. अभनपुर के खिलौरा स्थित जमीन अभनपुर खसरा नंबर 36 कुल रकबा 14.620 हेक्टेयर (36.13 एकड़) जमीन भी ईडी की सूची में शामिल है. ईडी की सूचना पर जिला प्रशासन के द्वारा की जाने वाली नीलामी पर रोक लग गई थी.

What's your reaction?

Related Posts