ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरू: सदन में लगेगी सवालों की झड़ी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन का उल्लेख किया जाएगा। इसके बाद सदन में सवालों का दौर शुरू होगा, जिसमें DAP खाद की कमी को लेकर हंगामा होने की संभावना है। वहीं, सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

सत्र में लगेगी सवालों की झड़ी:

पांच दिवसीय सत्र के दौरान, न केवल विपक्ष बल्कि सत्तापक्ष के विधायकों ने भी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अपने संबंधित विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसके अलावा, वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी और वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप कुछ पत्रों को पटल पर प्रस्तुत करेंगे। फरवरी-मार्च 2025 सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्नों के अधूरे उत्तरों का संकलन भी पटल पर रखा जाएगा।

मंत्री करेंगे ध्यान आकर्षित:

   इसके साथ ही राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की सूचना, सभापति तालिका की भी घोषणा की जाएगी.  इसके अलावा अंबिकापुर विधानसभा में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस के कमी को लेकर विधायक राजेश अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं रेडी टू ईट एवं फोर्टीफाइड आटा की आपूर्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले स्व सहायता समूह का चयन कर कार्य दिए जाने की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत महिला एवं बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. 

What's your reaction?

Related Posts