ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाला, ED ने 4 करोड़ नकद, 10 किलो चांदी बरामद की


रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये नकद और 10 किलोग्राम चांदी की ईंटें बरामद की हैं। रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने 3 और 4 सितंबर को राज्यभर में 28 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसमें कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए। इन दस्तावेजों से भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के अहम सबूत मिले हैं।


ईडी ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और गरियाबंद में की गई। दो दिनों तक चली इस जांच में ठेकेदारों, वेंडर्स और लाइजनरों के दफ्तरों व आवासों को खंगाला गया। ये सभी आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड (बीज निगम) से जुड़े हैं।


ED के मुताबिक, DMF घोटाले की परतें इन्हीं नेटवर्क के जरिए खुल रही हैं। बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइसों की जांच से घोटाले के बड़े खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसी अब इन सबूतों के आधार पर अगले कदम की तैयारी कर रही है। इस कार्रवाई ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को और तेज कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts