ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

Chhattisgarh News: डिप्टी कलेक्टर की पत्नी लालच में आकर हो गई ठगी का शिकार

रायपुर. विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक डिप्टी कलेक्टर की पत्नी से 6.70 लाख की ठगी हो गई. महिला की सोशल मीडिया में लंदन की डेसमन किस नाम के युवक से दोस्ती हुई. उसने खुद को कारोबारी बताया. उनके बीच कुछ दिन चैटिंग के माध्यम से बातचीत हुई. आरोपी ने महिला को विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया. गिफ्ट छुड़वाने के लिए पैसे की डिमांड की. आरोपी ने कहा कि गिफ्ट रिसीव करने पर पैसे भी वापस हो जाएंगे. महिला बातों में आ गई और अलग-अलग किश्त में जान पहचान वालों से कर्ज लेकर पौने सात लाख जमा कर दिए. उसके बाद भी गिफ्ट नहीं मिला. महिला ने शक होने पर पुलिस में शिकायत की. कवर्धा कोमो निवासी 33 वर्षीय महिला के पति डिप्टी कलेक्टर हैं. उनकी सोशल मीडिया में लंदन के डेसमन क्रिस से परिचय हुआ था. उसी के बाद उनके बीच बाट्सअप पर नेट के माध्यम से बातचीत होने लगी. कुछ दिन पहले वह नवा रायपुर में रहने वाली पुलिस अधिकारी से मिलने के लिए आई थी. इसी दौरान आरोपी ने विदेशी गिफ्ट और 50 हजार डॉलर भेजने का झांसा दिया.

What's your reaction?

Related Posts