CG News: भाजपा के दक्षिण मंडल के कोषाध्यक्ष (राजनांदगांव) प्रियंक सोनी को मुंबई ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम ने गिरफ्तार किया है. टीम ने सोनी का बैंक एकाउंट भी सीज कर लिया है. मामला रेलवे के ठेके और वित्तीय गड़बड़ी का है. इधर प्रियंक सोनी ‘के गिरफ्तार होते ही भाजपा संगठन ने उसे पद से भी निलंबित कर दिया है.

इसके बाद उन्हें स्थानीय न्यायलय में पेश किया गया. जहां से ट्रजिट रिमांड पर टीम अपने साथ ले गई है. प्रियंक सोनी व्यापारी व रेलवे के ठेके से भी जुड़े थे. सूत्रों ने बताया कि रेलवे के ठेके के तहत प्रियंक सोनी ने कुछ सामग्री की सप्लाई की थी, जिसके एवज में प्रियंक को 65 लाख रुपर का भुगतान किया गया था. इसी में वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी, जिसकी जांच मुंबई ईओडब्ल्यू की टीम कर रही थी. जांच में मिले तथ्यों के आधार पर प्रियंक सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर उनके विजया बैंक के एकाउंट को भी सीज किया गया है.


















