ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: पिता ने 10 घंटे पहले जन्मी बेटी को झोले में भरकर कुएं में फेंका

Chhattisgarh News: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक निर्दयी पिता ने 10 घंटे की नवजात पुत्री को प्लास्टिक के झोले में बांधकर सोमवार की रात जिंदा कुएं में फेंक दिया. इससे नवजात की मौत हो गई. मंगलवार की सुबह पानी भरने पहुंचे लोगों ने देखा तो वह भी वहां पहुंच गया.

ऌफिर उसने कुएं से मृत नवजात को निकालकर बगल में गड्ढा खोदा और उसे दफन कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव बाहर निकलवाया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरमिटी धौरापारा निवासी यशवंत पुरी की पत्नी रंगीला ने सोमवार की दोपहर पुत्री को जन्म दिया. रात करीब 10-11 बजे के बीच यशवंत ने नवजात पुत्री को गोद में लिया और उसे प्लास्टिक के एक झोले में भरकर कुएं में फेंका. यह उसकी चौथी संतान थी.

What's your reaction?

Related Posts