ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मारपीट से व्यथित छात्र ने लगाई फांसी, 6 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर. अंतागढ़ के आईटीआई छात्रावास में एक माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट से व्यथित होकर वहीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मर्ग जांच के दौरान खुलासा होने पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक छात्र आईटीआई की छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था. जो छात्रा के भाई को रास नहीं आया. उसने
अपने साथियों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी. अंतागढ़ आईटीआई का छात्र मृतक खिलेश आरदे पिता प्रकाश आरदे उम्र 22 वर्ष जाति महार साकिन भीरागांव थाना भानुप्रतापपुर आईटीआई छात्रावास कलगांव में अध्ययनरत था. 7 नवंबर को 2 बजे उसने आईटीआई छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसकी रिपोर्ट पर मर्ग कायम की गई.

What's your reaction?

Related Posts