ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

सामुदायिक भवन के नाम पर बन रहा था चर्च, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर; पुलिस बल तैनात

राजधानी रायपुर में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई हुई है. शहर के सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास विवाद सामुदायिक भवन पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है. सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में प्रशासन की जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से निर्माधीन ढांचे को तोड़ा गया. दूसरी तरफ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है.

सड़कों को अस्थायी रूप से किया बंद

प्रशासन ने जब ये कार्रवाई की तो दोनों तरफ की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. वहीं मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित राजस्व, नगर और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार इस निर्माणाधीन परिसर को लेकर बीते कुछ समय से विवाद बना हुआ था. आरोप था कि यहां पर सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है.

विभिन्न संगठनों ने जताई आपत्ति

यहीं वजह थी की धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ा और विभिन्न संगठनों द्वारा इसके निर्माण पर आपत्ति जताई गई थी. रायपुर नगर निगम के सूत्रों को अनुसार भवन की लीज खत्म होने पर ये कार्रवाई की गई है. जब प्रशासन ने ये कार्रवाई की तब पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इलाके हर कोने में पुलिस की तैनाती थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे. फिलहाल मौके पर शांति का माहौल है और कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है.

What's your reaction?

Related Posts