ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

सीएम ने फेडरेशन को डीए देने का दिया आश्वासन

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को डीए का भुगतान करने का आश्वासन दे दिया है. बुधवार देर शाम को दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री साय से चर्चा कर अपनी मांगों से अवगत कराया.

मुख्यमंत्री को बताया कि देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों के संबंध में अवगत कराया गया. इस दौरान वरिष्ठ नेता एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने फेडरेशन की मांगों का समर्थन किया.


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में विस्तार से चर्चा करते हुए जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा सहित राजेश चटर्जी, सतीश मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडे, यशवंत वर्मा, अजय तिवारी, अश्वनी चेलक, संतोष वर्मा, जवाहर यादव, राजेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे.

What's your reaction?

Related Posts