छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे सभा को संबोधित, पायलट बोले- यह सभा नहीं, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में बड़ा कदम

रायपुर. कांग्रेस सोमवार को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान, जवान, संविधान सभा करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभा सुबह करीब 11.30 बजे से शुरू होगी। बारिश के मद्देनजर सभा के लिए तीन वाटर फ्रूप डोम बनाए गए हैं। सभा की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित वरिष्ठ नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

स्थल निरीक्षण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा, यह सभा सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में एक कदम है। मल्लिकार्जुन खड़गे का एक दिवसीय दौरा है। कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। बारिश के बावजूद इस सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। सभा के जरिए एक दिशा तय की जाएगी कि किस दिशा में कांग्रेस पार्टी को चलना है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। प्रदेश में जनता परेशान है। हर मोर्चे पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।

यह हैं सभा के मुद्दे

– किसानों, जवानों और संविधान के ऊपर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे प्रहार के विरोध में जनता की आवाज बुलंद करना है

– देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के विरोध में।

– प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा पर सरकार की उदासीनता के विरोध में।

– किसानों के प्रदेश में डीएपी एवं खाद बीज की कमी तथा सरकार की उपेक्षा और लापरवाही के विरोध में। नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ।

– प्रदेश के अघोषित बिजली कटौती के विरोध में।

– छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा की लूट और बंदरबाट के खिलाफ, बस्तर में लौह अयस्क की खदानों को निजी कंपनियों को देने के विरोध में।

खरगे की मौजूदगी में होगी दो बैठक

सभा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं के साथ लंच करेंगे। इसके बाद सीधे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन जाएंगे। यहां वे शाम 4 बजे पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। पायलट ने कहा, बैठक में आने वाले समय के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ रणनीति बनाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button