ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराजनीतिराष्ट्रीय

बिलासपुर में सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, प्रदेश के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होगा। बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ आमसभा का आयोजन किया जायेगा। जहां पर कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह अभियान राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहा है। बिलासपुर में होने वाली आमसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सभा में पहुंचेंगे।

तैयारी पूरी, बैज ने लिया तैयारियों का जायजा

दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी आंदोलन “वोट-चोर, गद्दी-छोड़” सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में होगी। कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को बिलासपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

केंद्र सरकार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सभा

इस सभा में 25 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इस सभा को केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शन मानी जा रही है। आयोजन की कमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने कहा है।

सचिन पायलट का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम

सचिन पायलट मंगलवार सुबह 6:55 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होकर 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 8:50 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए आएंगे। यहां दोपहर 1 बजे वोट चोर-गद्दी छोड़ आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5:30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 8:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली लौटेंगे।

What's your reaction?

Related Posts