ब्रेकिंग खबरें

खेल

CSK vs DC LIVE Cricket Score: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को नसीब हुई जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में 23 रनों से हराया। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए ओवर्टन ने चार विकेट चटकाए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। संजू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 113 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई। राहुल 10 गेंद में 18 और निसांका 24 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। समीर रिजवी ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आशुतोष 19 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंद में 60 रन बनाए।

पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। कैपिटल्स के लिए एकमात्र सफलता अक्षर पटेल को मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन : संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

चेन्नई-दिल्ली मैच में किसने जीता टॉस?

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बैटिंग करेगी। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं।

आज के आईपीएल मैच

शनिवार को आईपीएल 2026 में डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। वहीं आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। कैपिटल्स ने शुरुआती एकादश में आकिब नबी को मौका दिया है, जबकि सुपरकिंग्स की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है। टीम ने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया है।

What's your reaction?

Related Posts