ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरामार में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के फेकू बंधानी तालाब में एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलने पर कोटा पुलिस ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पूछताछ में शव की पहचान घोरामार निवासी ग्रामीण धीरज साहू की निकली। ग्रामीणों ने बताया कि वह 6 दिनों से लापता था। ग्रामीण उसकी खोज कर रहे थे पर व नहीं मिल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरामार निवासी धीरज साहू 30 नवंबर की रात मुर्गी फार्म हाउस जाने की बात कहकर घ्क्षर से निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 7 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि, फेकू बांधनी तालाब में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि, शव को पत्थर में रस्सी से बांधकर तालाब में फेंका गया था। रस्सी के सड़ जाने के बाद शव पानी के ऊपर आ गया। शव को निकाले जाने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान धीरज के रूप में की। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

शरीर पर चोट के निशान

मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। यह हत्या के पहले मारपीट की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकठ्ठा करने में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts