ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्म एवं साहित्य

गुढ़ियारी में 4 से 8 अक्टूबर तक धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा, तैयारियां पूरी

रायपुर. राजधानी के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा का आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक होगा। शास्त्री 3 अक्टूबर की शाम को रायपुर पहुंचेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, और स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में कथा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन चंदन-बसंत अग्रवाल, रूपनारायण सिंह, लोकेश कावड़िया, किशोर महानंद सहित कई सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

आयोजकों ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए श्रोताओं से कार के बजाय दोपहिया वाहनों से आने की अपील की है। कथा के दौरान भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। आयोजक चंदन-बसंत अग्रवाल ने बताया कि कथा सुनने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उनकी पत्नी वीणा सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, रायपुर के चारों विधायक, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर और कई पार्षद शामिल होंगे। 

What's your reaction?

Related Posts