- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल; बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन
- चैत्र नवरात्र में ग्रहों–नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग, घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त
- सड़क के गड्ढे ने दी नई जिंदगी: डॉक्टरों ने मृत मान लिया, गाड़ी में लगे झटके से लौट आईं सांसें
- NCERT के पूरे सिलेबस की होगी समीक्षा, विवादित चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने रखी स्थिति
- छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3.95 करोड़ रुपये का था इनाम
बर्रा के जरौली में आयोजित एक भंडारे में पहुंच कर भाजपा दक्षिण के जिला महामंत्री और उनके समर्थकों ने आयोजक पर गैर समुदाय के लोगों से खाना बनवाने और भंडारे में मांस मिला होने का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। मामले में पीड़ित की तहरीर भाजपा नेता व उसके 40 साथियों पर हिंसा करने, हमला, अपमान करने, धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जरौली निवासी आषेश अविनाश ने बताया कि वह ब्राह्मण हैं। रविवार को घर के बाहर टेंट लगाकर भंडारे का आयोजन किया था। उसी दौरान कानपुर भाजपा दक्षिण जिला के महामंत्री प्रबोध मिश्रा 40 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने धमकाते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बात कही। बोले, तुमने जो भंडारे का आयोजन किया है। उसमें खाना गैर समुदाय के लोगों से बनवाया है। गौवंश भी बांध रखे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं सब्जी में मांस पड़ा हो। इसके बाद उनके साथ आए लोग नारेबाजी करने लगे। परिवार के लोग बाहर आए तो सभी पर हमला कर दिया। मारपीट होती देख पत्नी दौड़ी तो उसे भी पीटा। पीड़ित घर के अंदर भागे तो आरोपितों ने घर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि घर का घेराव करते हुए आग लगाने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपित पुलिस से भी उलझ गए। आरोपितों के कहने पर महिला पुलिस बुलवाकर घर के अंदर तलाशी कराई गई, जिसमें कुछ नहीं निकला। एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रबोध मिश्रा और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।



















