ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीति

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 9 सितंबर को

रायपुर. छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली साय कैबिनेट बैठक 9 सितंबर को आयोजित होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी, जिससे प्रदेश की नीति और फैसलों को नई दिशा मिलेगी। हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार में तीन नए मंत्री शामिल किए गए हैं राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव। इनके साथ मंत्रिमंडल की संख्या अब राज्य के इतिहास में सबसे अधिक होकर 14 हो गई है। पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए थे। बता दें कि साय कैबिनेट की पहली बैठक में विभिन्न जनहित और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ की तरक्की को नई दिशा मिलेगी।

आदिवासी-माडा क्षेत्र के लिए खाद्य वितरण

पिछली बैठक में राज्य के अनुसूचित और माडा क्षेत्रों में अंतर्योदय व प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह 2 किलो चना वितरण का निर्णय लिया गया था। यह चना NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से खरीदा जाएगा, जिससे खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सस्ती होगी।

नवा रायपुर IT हब को प्रोत्साहन

कैबिनेट ने नवा रायपुर में आईटी/आईटीईएस उद्योग की स्थापना के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर देने का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय रोजगार, तकनीकी विकास और शहरीकरण को गति मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts