ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

तमन्ना और राशि की ‘अरनमनई 4’ का हिंदी ट्रेलर

इस फिल्म की कहानी खतरनाक भूत बाक पर आधारित है, जो पूर्वी भारतीय लोककथाओं की समृद्ध परंपरा का बखान करती है. फिल्म में एक पारिवारिक परिवेश में अच्छी और बुरी ताकतों को एक विशेष उद्देश्य के चलते हुए दिखाया जाएगा. तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने फिल्म में अपनी अदाओं का बेमिसाल जादू बिखेरा है.

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर तमिल ब्लॉकबस्टर ‘अरनमनई 4’ 31 मई को हिंदी भाषी दर्शकों के लिए रिलीज हो रही है. मेकर्स ने हिंदी में फिल्म के ट्रेलर का अनावरण किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और जिसे दो शानदार परफॉर्मर्स के फैंस से बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है. हॉरर-कॉमेडी 2024 की पहली तमिल हिट बनकर उभरी. फिल्म ने हाल ही दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार किया. जिसमें सुंदर सी, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और कोवई सरला महत्त्वपूर्ण भूमिका में हैं.

What's your reaction?

Related Posts