ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरट्रेंडिंग

खाना खजाना : कैसे बनाएं टमाटर वाली अरबी

●अरबी 1/2 किलो, ●बारीक कटा प्याज 1, ●बारीक कटा टमाटर 4, ●बारीक कटा लहसुन 7 कली, ●इमली 1 छोटा टुकड़ा, ●कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच, ●धनिया पाउडर 3 चम्मच, ●हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच, ●गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच, ●पंच फोरन मसाला 2 चम्मच, ●तेल 2 चम्मच, ●बारीक कटी धनिया पत्ती 4 चम्मच, ●नमक स्वादानुसार

अरबी को अच्छी तरह से धो लें. इमली को 15 मिनट के लिए एक कप पानी में भिगोएं. अब अरबी को दो कप पानी और इमली वाले पानी के साथ प्रेशर कुकर में डालें और दो से तीन सीटी लगाएं. कुकर का प्रेशर अपने-आप निकलने दें. अरबी का छिलका छीलकर उसे गोल-गोल आकार में काट लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पंच फोरन डालें. जब पंच फोरन चटकने लगे तो कड़ाही में प्याज और लहसुन डालेें. सुनहरा होने तक भूनें और फिर टमाटर डालें. जब वह थोड़ा मुलायम हो जाए, तो कड़ाही में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब अरबी के टुकड़े और नमक को कड़ाही में डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं. बीच-बीच में सभी सामग्री को मिलाते हुए अरबी को ग्रेवी को सुखने दें. धनिया पत्ती से गार्निश कर इस सूखी सब्जी को पराठे या रोटी के साथ सर्व करें.

What's your reaction?

Related Posts