ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

‘आई लव यू-बेबी’ और ना जाने क्या-क्या? चैतन्यानंद की करतूत के खुले गंदे राज; वॉट्सएप चैट बनेगी गले की फांस

Swami Chaitanyanand Saraswati Case दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च की छात्राओं के आरोपों से घिरे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की जांच में पाया गया कि चैतन्यानंद (Chaitanyananda Saraswati) द्वारा कथित तौर पर छात्राओं के मोबाइल पर ‘बेबी’ और ‘आई लव यू’ जैसे मैसेज भेजे गए। आइए बताते हैं कि पुलिस की जांच में और क्या-क्या सामने आया है?

वहीं, मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस ने पहले इसे दबाए रखा लेकिन, मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की जांच में चैतन्यानंद के मोबाइल द्वारा छात्राओं को भेजे गए कई अश्लील मैसेज पता चले हैं, जिसकी वजह से पुलिस का शक बढ़ता जा रहा है।

कमरे में बुलाता था चैतन्यानंद, नहीं मानने पर करियर खराब करने की देता था धमकी

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च की छात्राओं ने चैतन्यानंद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चैतन्यानंद उन्हें फेल करने का डर दिखाकर देर रात अपने कमरे में बुलाता था। विदेश यात्रा और परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाने की कोशिश करता था।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि वह उन्हें वॉट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। उसकी बात नहीं मानने पर करियर खराब करने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन महिला वार्डन के नाम भी सामने आए हैं। पीड़ित छात्राओं ने उन पर उनकी शिकायतों को दबाने, चैतन्यानंद द्वारा भेजे वाट्सएप मैसेज को डिलीट करवाने के आरोप लगाए हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की जांच में पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर युवा छात्राओं को ‘बेबी’, ‘आई लव यू’ और ‘आई एडोर यू’ जैसे मैसेजों से संबोधित किया था और उनके रूप-रंग के बारे में टिप्पणियां की थीं, जिनमें बालों और कपड़ों की तारीफ भी शामिल थी।

What's your reaction?

Related Posts