ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडी गठबंधन की पीसी, बजरंग दल पर लगाए कई आरोप, FIR रद्द करने की मांग

Chhattisgarh: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 2 ननों की गिरफ्तारी का मामला बढ़ता जा रहा है. इसके बाद 29 जुलाई को INDI गठबंधन के 4 सांसद और केरल के एक MLA रायपुर पहुंचे. रायपुर से 5 सदस्यों का डेलीगेट दुर्ग जेल पहुंचे थे. इसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात थी. वहीं आज इंडी गठबंधन के सांसदों ने नन की गिरफ्तारी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां CPI नेता वृंदा करात ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडी गठबंधन की पीसी

आज रायपुर में केरल से आए इंडी गठबंधन के सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें CPI नेता वृंदा करात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है. दुर्ग जिले में बंद नन से मिले है. छत्तीसगढ़ में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. कम्युनिटी को टारगेट किया जा रहा है.

वृंदा करात ने बजरंग दल पर लगाए कई आरोप

वृंदा करात ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्या कोई अलग कानून है क्या? बजरंग दल जैसे संगठन को कोई विशेष अधिकार दिया गया क्या? लॉ एंड आर्डर को हाथ में लेकर लोगों के ऊपर अत्याचार कर सकते हैं. बजरंग दल ने आदिवासी लड़कियों को मारा पीटा है.

ननों पर झूठा आरोप लगाया गया

उन्होने आगे कहा कि नन भी देश के निवासी है, लोगों की सेवा करने का काम कर रहे हैं. जेल में बंद करके जिस तरीके से व्यवहार किया गया. शर्म के मारे सर झुक जा रहा है. दोनों लोगों को गंदे गंदे गालियां दी गई. ननों के ऊपर झूठा आरोप है. उन्होनो क्रिश्चियन है इसलिए ऐसा व्यवहार किया जा रहा है.

What's your reaction?

Related Posts