ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

फिट दिखने के लिए खाना छोड़ा, मौत

युवाओं में स्लिम और फिट दिखने की चाहत तेजी से बढ़ी है, लेकिन कभी-कभी यह जुनून जानलेवा साबित हो जाता है. ज्यादा डाइटिंग केरल के कन्नूर जिले की 18 वर्षीय लड़की श्रीनंदा की मौत का कारण बन गई. वजन बढ़ने के डर से

श्रीनंदा ने महीनों तक खाना छोड़ दिया था. उसकी सेहत इतनी बिगड़ गई कि इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. श्रीनंदा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह करीब 12 दिन वेंटिलेटर पर रही. डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल

लाने के समय उसका वजन महज 24 किलोग्राम रह गया था. उसका ब्लड शुगर, सोडियम व ब्लड प्रेशर खतरनाक लेवल तक गिर चुका था. तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे नहीं बचा सके. रिश्तेदारों ने बताया कि उसने अपने माता-पिता से यह बात छुपाई और चुपचाप अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाती रही.

What's your reaction?

Related Posts