रायपुर। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार, 2 अप्रैल को श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संकटमोचक श्रीहनुमानजी का जन्मोत्सव मनाने धर्मधानी रायपुर के सभी हनुमान मंदिरों व अन्य देवालयों की विद्युत रोशनी व फूलों से की गई आकर्षक साज-सज्जा देखते ही बन रही है। शहर के हर क्षेत्र-हर मोहल्ले और मार्गों में सर्वाधिक संख्या में हनुमानजी के मंदिर हैं। हर वर्ष हनुमानजी के
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, बूढ़ेश्वर चौक, मंदिर के महंत पं. राजेश शर्मा ने बताया, प्रातः 5 बजे जन्म उत्सव आरती, प्रातः 8 बजे दैनिक आरती, दोपहर 12 बजे भोग राग आरती एवं रात्रि 8 बजे महाआरती के अनुष्ठान होंगे।
बैरनबाजार हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मुकेश नायडू, सचिव अमित नायडू व पुजारी पं. पवन मिश्रा ने बताया, बुधवार को शाम 7 बजे हनुमानजी का दुग्धाभिषेक किया गया। गुरुवार को प्रातः 5.55 बजे से श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजन व भक्तिपूर्ण आयोजन, दोपहर 1 बजे से भंडारा व रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ व भजन के कार्यक्रम होंगे।
श्रीराम सेना रायपुर ने श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम दरबार प्रतिमाओं और भक्त हनुमान की मूर्ति को ट्रैक्टर में विराजित कर बुधवार शाम पंचमुखी हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से विशाल शोभायात्रा निकाली। इससे पूर्व श्रीराम सेना छत्तीसगढ़ के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष श्रवण अन्नूरक्सेल द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संयोजक पं. कोमल राव मुलंकार, अध्यक्ष जितेश सोनानी, शुभम यादव, भानु पांडे, सहसंयोजक आदर्श चतुर्वेदी, देवेंद्र साहू, नितेश वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में सेना के सदस्य व श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा बुधवार को मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी में हनुमान जयंती महोत्सव पर शाम 6:30 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत मुंबई के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक पं. प्रेम प्रकाश व साथियों द्वारा भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। आयोजन प्रमुख व संस्था की प्रेसीडेंट जेसी सुलभा पांडेय ने बताया कि विधिवत पूजा-अर्चना, मंगल आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकटमोचन मंदिर में प्रातः अभिषेक व श्रृंगार, दोपहर 12 बजे महाआरती व दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी व संरक्षक कमलेश तिवारी ने बताया, आरती के पश्चात जयपुर से आई टीम द्वारा भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी।
राधाकृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में बुधवार शाम पंडित कामता प्रसाद व साथियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। मंदिर समिति के घनश्याम पोद्दार, रमाशंकर पांडेय, प्रकाश अग्रवाल व सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया, गुरुवार को प्रातः 6 बजे दुग्धाभिषेक व जन्मोत्सव पर जगह-जगह भंडारा प्रसाद बांटी जाती है। इस पावन प्रसंग पर मंदिर परिसर जय श्रीराम-जय श्रीहनुमान के उद्घोष से गुंजायमान हो उठेंगे। प्रातः काल से लेकर मध्यरात्रि तक अभिषेक, श्रृंगार, विशेष पूजन, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, हनुमान चालीसा, झांकी व भंडारा के अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा। इस बार पवनपुत्र का जन्मोत्सव मनाने राजधानी रायपुर में खास तैयारियां दिखाई दे रही हैं।
श्रृंगार के प्रातः 8 बजे से श्रृंगार दर्शन एवं सवामनी भोग का अर्पण, दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण के अनुष्ठान होंगे। चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कालोनी स्थित इस मंदिर में शाम 5 बजे से भजन गायक सचिन गुप्ता व साथियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजक मंडल के दीपक व नरेश केडिया ने बताया, फूलों की वर्षा एवं बधाई उत्सव के साथ हनुमानजी की झांकी दर्शनीय रहेगी। शाम 8 बजे संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती एवं रात्रि 8.30 बजे से भंडारा के कार्यक्रम होंगे।
महेश सभा रायपुर द्वारा गुरुवार शाम महेश गार्डन मोवा में गिरधारी सोनी व टीम द्वारा संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ, ओडिशा के गायक योगेश अग्रवालव संदीप अग्रवाल द्वारा भजन प्रस्तुति, महाआरती, सवामणी भोग अर्पण व प्रसाद वितरण के अनुष्ठान होंगे। इससे पूर्व दोपहर में पंडरी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में विशेष पूजा उपरांत भंडारा लगाया जाएगा।
श्रीदक्षिणमुखी हनुमान मंदिर भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी स्थित इस मंदिर में प्रातः 10 बजे से दुग्धाभिषेक, पूजा-हवन व महाआरती। दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद। आयोजक मंडल मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष यू.एन. अग्रवाल, महासचिव एन. राजू कापसे, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल व सभी पदाधिकारी।
उड़ता हुआ हनुमान मंदिर जय वीर हनुमान सेवा समिति वीर सावरकर नगर हीरापुर द्वारा तेंदुआ रोड हीरापुर स्थित इस मंदिर में प्रातः 5 बजे प्रतिमा श्रृंगार, प्रातः 9 बजे हवन व दोपहर 12 बजे से महाभंडारा के अनुष्ठान होंगे।
संकट मोचन सेवा समिति छोटापारा समिति के अध्यक्ष राजा मिश्रा ने बताया, राजीव गांधी चौक, छोटापारा स्थित मंदिर में प्रातः 4 बजे से हनुमानजी का श्रृंगार व अभिषेक, दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण एवं शाम 7 बजे महाआरती के पश्चात् भव्य आतिशबाजी के कार्यक्रम होंगे।
बजरंग चौक जोरा स्थित बजरंग चौक के श्रीहनुमान मंदिर में गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे से मानस गान उत्सव का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम संचालक शंकर राम साहू ने बताया, अनेक मंडलियों द्वारा प्रस्तुत यह मानस गान शुक्रवार रात्रि 10 बजे तक चलेगा।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती: आत्मविजय, विनम्रता और शुद्धता का संदेश…



















