विधायकों को ऐसे घसीट ले गए मार्शल: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने फिर 370 की बहाली से जुड़ा पोस्टर लहराने की कोशिश की. इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने उन्हें रोक दिया. विधायकों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. इस बीच एक विधायक टेबल पर चढ़ गया. उधर मार्शल खुशीद अहमद को घसीटते हुए ले गए. इस दौरान खुर्शीद जमीन पर गिर गए. उन्हें फिर बाहर निकाल दिया गया, मार्शल ने कुछ बीजेपी विधायकों को भी बाहर किया. इसके बाद सभी भाजपा विधायक वॉकआउट कर गए. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने विधानसभा द्वारा पारित विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर हंगामा जारी रखा. भाजपा विधायकों द्वारा ‘अलगाववादी है और अलगाववाद नहीं चलेगा’ जैसे नारे लगाने के बाद हाथापाई हुई जबकि पीसी विधायक सज्जाद लोन अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को मूल रूप में बहाल करने की मांग करते हुए अपने प्रस्ताव की एक प्रति प्रदर्शित कर रहे थे
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
- सरकारी बैंकों में 25% हिस्सेदारी जनता के लिए, सरकार घटाएगी अपना शेयर
- अचानक चांदी में बड़ी गिरावट, सोना 1700 रुपए सस्ता
- ‘मुस्कान की आंखों में फांसी का डर’, बेटियों को संभालेगा मशहूर कपल


















