ब्रेकिंग खबरें

दुर्ग संभागछत्तीसगढ़

सेल कर्मियों को जल्द सम्मानजनक पदनाम देने के लिए सौंपा गया ज्ञापन

भिलाई: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के डायरेक्टर पर्सनल को स्टील इंप्लाइज यूनियन, इंटक ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा. यूनियन ने भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल में जल्द पदनाम परिवर्तन करते हुए सम्मानजनक पदनाम देने की मांग की है.

इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल सेल के डायरेक्टर पर्सनल के नाम ज्ञापन आईआर के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को सौंपा. इंटक ने कहा कि भिलाई सहित सेल के कर्मियों को ऐसे पदनाम दिए गए हैं, जो बिल्कुल सम्मानजनक नहीं हैं. यहां तक कि उनके कार्य के अनुरूप भी नहीं है. लंबे समय से इंटक यूनियन सम्मानजनक पदनाम देने की मांग प्रबंधन से कर रही है.

पदनाम को लेकर हो चुकी है बैठक

उन्होंने बताया कि पदनाम को लेकर सेल प्रबंधन व यूनियनों के बीच में कई बैठकें हुई. अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है. इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए जल्द पदनाम परिवर्तन के लिए यूनियन की बैठक बुलाकर इस विषय का समाधान किया जाए. इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा.

यह रहे मौजूद

इस मौके पर डीजीएम विकास चंद्रा, इंटक से महासचिव वंश बहादुर सिंह, पूरण वर्मा, शेखर कुमार शर्मा, धनेश प्रसाद, अनिमेष पसीने, जयंत बराटे, शिव शंकर सिंह, राजकुमार, रेशम राठौर, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, विंसेंट परेरा, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे.

What's your reaction?

Related Posts