माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया Copilot AI ऐप लॉन्च किया है. ये ऐप भी वेब वर्जन की तरह ही काम करता है, जिसमें आप आसानी से अपने प्रश्नों के उत्तर पा सकते हैं. इसके अलावा ये आपके बताए टेक्स्ट के आधार पर इमेज भी जनरेट कर सकता है.
इसके अलावा आप प्रूफरीडिंग, डाइट प्लान, ट्रैवल प्लान और हाई क्वालिटी इमेज तैयार कर सकते हैं. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

















