ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

मोदी : 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, घर में श्रीराम ज्योति जलाने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्याधाम जंक्शन का लोकार्पण किया

46 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को घर-घर में श्रीराम ज्योति जलाने की अपील की. उन्होंने कहा, उस दिन पूरा देश जगमग होना चाहिए. मोदी शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

मोदी ने कहा, विकास और विरासत की साझा ताकत भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी. किसी देश को अगर विकास की ऊंचाई पर पहुंचना है तो उसे अपनी विरासत को संभालना होगा, क्योंकि हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है. मोदी ने कहा कि अयोध्या यूपी के विकास को नई दिशा देगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री को रामलला की मूर्ति भेंटकर उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम जंक्शन और बदलती अयोध्या पर आधारित वृत्तचित्रों का अवलोकन भी किया.

22 जनवरी को अयोध्या न आने की अपील मोदी ने कहा, अयोध्या में विकास की भव्यता दिख रही है. कुछ दिन बाद विरासत की भव्यता और दिव्यता दिखने वाली है. 22 जनवरी का ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आने वाला है. मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या आने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा, जब हमने साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करना होगा. सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से अयोध्या आने में जल्दबाजी न दिखाएं. क्योंकि श्रीराम का मंदिर अनंतकाल तक रहेगा.

What's your reaction?

Related Posts