ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में राखी बांधने आई बेटी सहित मां की संदिग्ध हालत में मौत

रायपुर. खरोरा इलाके में राखी बांधने आई बेटी सहित उनकी मां की संदिग्ध मौत हो गई। दोनों के शव घर में मिले हैं। खरोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों महिलाओं के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक ग्राम पचरी में सतनामीपारा महंत चौक निवासी 55 वर्षीया बिंदा बाई चतुर्वेदी अपने 34 साल के बेटे शीतल चतुर्वेदी के साथ रहती थी। रक्षाबंधन में बिंदा की बेटी उषा मनहरे (40) भी अपने मायके आई थी। दिन में रक्षाबंधन मनाने के बाद रिश्तेदार अपने घर चले गए। रात में बिंदा और उषा आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय शीतल तालाब की ओर चला गया। रात करीब 8.30 बजे वह घर लौटा, तो उसकी मां बिंदा बरामदे में बेसुध पड़ी थी। कमरे में उसकी बहन उषा भी बेसुध थी। उसने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जहर देकर हत्या की आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि मां-बेटी के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है। दोनों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts