ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंगतकनीकी

आईटी-टेक शेयरों में तेजी से बाजार का नया शिखर

अमेरिकी फेडरल बैंक के फैसले से उत्साहित निवेशकों की तेज खरीदारी से शेयर बाजार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया और सेंसेक्स पहली बार 70 हजार और निफ्टी 21 हजार अंक के पार बंद हुए.

सबसे अधिक आईटी, प्रौद्योगिकी और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई. विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने 3570 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इससे एक दिन पहले एफपीआई ने 4710 करोड़ मूल्य के शेयर खरीदे थे. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में बढ़कर 355 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. इससे निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये हो गई. बीएसई मिडकैप 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,223.86 अंक और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत चढ़कर 41,841 अंक पर रहा. बीएसई में कुल 3892 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2064 में लिवाली जबकि 1702 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ.

What's your reaction?

Related Posts