ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

अगले साल छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें होंगी रिक्त, कई दावेदार… लॉबिंग भी शुरू

रायपुर। अगले साल अप्रैल 2026 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें रिक्त होने जा रही हैं। इसमें राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम और कवि तेजपाल सिंह तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होंगे। जिसमें एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस को मिलना तय है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्यों में 54 भाजपा, 35 कांग्रेस और एक गोड़वाना गणतंत्र पार्टी का विधायक है।

चुनाव की स्थिति में प्रथम और द्वितीय ऑप्शन को लेकर वोटिंग होगी। इसमें भाजपा के विधायक अपने राज्यसभा प्रत्याशी को वोट करेंगे, वहीं कांग्रेस के विधायक अपने प्रत्याशी को वोट करेंगे। ऐसी स्थिति में दोनों पार्टियों से एक-एक प्रत्याशी बनाए जाएंगे। मालूम हो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ से पांच राज्यसभा सांसद हैं। इसमें फूलोदेवी नेताम, कवि तेजपाल सिंह तुलसी, राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन और देवेंद्र प्रताप सिंह। इसमें चार राज्यसभा सदस्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाए गए थे। वहीं भाजपा के सत्ता में आने के बाद वर्ष 2024 में देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा सदस्य बनाया गया। वैसे तो देशभर में नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच राज्यसभा की करीब 70 से अधिक सीटें खाली हो जाएंगी।

कई दावेदार, लॉबिंग भी शुरू

इसमें कई दिग्गज नेत्ता व प्रमुख नाम शामिल हैं, मगर छत्तीसगढ़ की रिक्त होने वाली दो सीट को लेकर चार महीने पहले ही चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की एक वजह भाजपा और कांग्रेस को संख्या बाल के मुताबिक एक-एक सीट मिलना तय है। भाजपा में राज्यसभा सीट को लेकर वैसे तो दावेदारों की लंबी कतार है, किंतु भाजपा में सामूहिक निर्णय होता है, इसलिए भाजपा में दावेदारी को लेकर लॉबिंग नजर नहीं आती है, किंतु कांग्रेस में अभी से दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि सरकार में रहते हुए राज्यसभा में चार सदस्य बनाए गए, इसमें तीन बाहरी थे, जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई, इसलिए इस बार शायद छत्तीसगढ़ से ही किसी की मौका मिले। कुल मिलाकर राज्यसभा की रिक्त होने चाली दो सीटों को लेकर राजनीतिक गलियारे में चचर्चाएं शुरू हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts