ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

निर्मला सीतारमण दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार हैं. फोर्ब्स की ओर से जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण 32वें स्थान पर रहीं. पिछले साल वे सूची में 36वें स्थान पर थीं. इस साल चार भारतीय महिलाओं को सूची में जगह मिली है.

वित्त मंत्री के अलावा एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा 60वें स्थान पर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल 70वें तथा बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ 76वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स ने सबसे शक्तिशाली महिलाओं की अपनी वार्षिक सूची जारी की है. फोर्ब्स की दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जैसी हस्तियां शामिल हैं. राजनेताओं के साथ बिजनेस हस्तियां भी इस सूची में शामिल किया गया है. सीतारमण को छोड़कर भारत की अन्य तीनों महिलाएं बिजनेसवूमेन हैं.

दुनिया की शीर्ष 10 ताकतवर महिलाएं

1. उर्सुला वॉन डेर लेयेन, अध्यक्ष, यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ

2. क्रिस्टीन लेगार्ड, अध्यक्ष, यूरोपीय सेंट्रल बैंक

3. कमला हैरिस, उपराष्ट्रपति,अमेरिका

4. जियोर्जिया मेलोनी,इटली की पीएम

5. टेलर स्विफ्ट, संगीतकार

6. करेन लिंच, सीईओ, सीवीएस

7. जेन फ्रेजर, सीईओ, सिटी

8. अबीगैल जॉनसन,सीईओ, फिडेलिटी

9. मैरी बर्रा, सीईओ, जनरल मोटर्स

10. मिलिंडा गेट्स, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन

हर साल जारी होती है फोर्ब्स की सूची

फोर्ब्स यह सूवी चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करता है पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र. राजनेताओं के लिए फोर्ब्स ने जीडीपी और जनसंख्या को मानक माना है.

32 फोर्ब्स ने शीर्ष-100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहले नंबर पर

What's your reaction?

Related Posts