ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागशिक्षा एवं रोजगार

रायपुर: औद्योगिक क्षेत्रों के कर्मचारियों को जागरूक करेगा एनआईटी

रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले सभी वर्ग के कर्मचारियों को उनके अधिकारों प्रति जागरूक करेगा. साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रशिक्षण देगा. इसके लिए एनआईटी और एक्सकैलिबर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के बीच एक एमओयू हुआ है.

इस एमओयू पर एनआईटी के प्रोफेसर एनवी रमन्ना राव और एक्सकैलिबर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ऋतुराज देशमुख ने हस्ताक्षर किए. इसके अलावा विषय विशेषज्ञता के लिए सहायक प्रोफेसर मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग डॉ. मोक्षा सिंह, सहायक प्रोफेसर मेटलर्जी एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग डॉ. नेहा गुप्ता और सहायक प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डॉ. रम्या सेल्वाराज को टीम में शामिल किया गया हैं.

यह एमओयू प्रारंभ में एक वर्ष के लिए वैध है और दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इसे बढ़ाया जा सकता है. यह समझौता रणनीतिक साझेदारी छात्रों, संकाय सदस्यों के भी लाभ पर केंद्रित है. इसके तहत औद्योगिक प्रदर्शन, लाइव-प्रोजेक्ट, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाओं के माध्यम से संयुक्त शैक्षणिक और अनुसंधान प्रयासों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाएंगे.

What's your reaction?

Related Posts