ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीयशिक्षा एवं रोजगार

NHM कर्मियों का फूटा गुस्सा: बर्खास्तगी के आदेश की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

छत्तीसगढ़ के NHM स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बलौदाबाजार जिले के 106 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के निर्देश पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने यह आदेश जारी किया। वहीं आदेश मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद कर्मियों ने गुस्से में आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

सूत्रों के अनुसार, आज आज और भी NHM कर्मियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी हो सकता है। एनएचएम कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि, वे सरकार की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि, जिले के 421 एनएचएम कर्मी पिछले 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं।

सरकार ने दिया था अल्टीमेटम
वहीं बीते सप्ताह प्रदेश के 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया था। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया था कि यदि निर्धारित समय पर काम पर नहीं लौटे, तो सेवा मुक्त कर दिया जाएगा। इधर एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है लंबित मांग जब तक पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts