ब्रेकिंग खबरें

ज्योतिषछत्तीसगढ़धर्म एवं साहित्यरायपुर संभाग

पं प्रदीप मिश्रा की श्री चंपेश्वर शिव महापुराण कथा कल से रायपुर में, 8 प्रवेश द्वार और यहां होगी पार्किंग

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा राजधानी में गुरुवार से श्री चंपेश्वर शिव महापुराण कथा कही जाएगी. इसके लिए विमान के जरिए बुधवार को उनका राजधानी में आगमन होगा. आयोजक बसंत अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. इसे देखते हुए गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में 5 लाख स्क्वायर पीट जमीन पर विशाल पंडाल लगवाया गया है. कंट्रोल रूम ही 10 हजार स्क्वायर फीट का होगा. इसके अलावा 8 प्रवेश द्वार भी बनाए गए हैं. बसंत अग्रवाल और उनकी पूरी टीम इस आयोजन की लगातार दो महीने से तैयारी में लगी हुई है. मंच पर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल के दीवारों को लोक शिल्प एवं लोक ग्राम के थीम पर सजाया गया है. आयोजन समिति के द्वारा महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग समितियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी गई है. बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के हर प्रकार की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ 50 मेडिकल स्टाफ व स्वयंसेवको की पूरी टीम भी लगी हुई है.

प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

आयोजन समिति का दावा है कि यह आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा. चंपेश्वर शिव महापुराण कथा के मुख्य आयोजक माधुरी लक्खी प्रसाद अग्रवाल, अनीता चंदन अग्रवाल, रितु बसंत अग्रवाल एवं समस्त बेरलिया परिवार थान खमरिया बेमेतरा हैं. शिव महापुराण की कथा में आने वाले विशिष्ट अतिथि और अतिथियों के साथ बुजुर्गों व महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है.

पार्किंग के लिए डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित कोटा विद्यापीठ के सामने 40 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है. यहां दोवाहन एवं चारपहिया वाहनों की निशुल्क पार्किंग होगी. यहां से भक्तों को कथा स्थल तक ले जाने 100 ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है. आयोजन स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी लगए गए हैं. जो कथा स्थल में ही रुकना चाहेंगे उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी. इस आयोजन में सफल बनाने में मच्छी तालाब गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर समेत सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, शासन-प्रशासन के अधिकारी सहयोग कर रहे हैं.

What's your reaction?

Related Posts