ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन का काम जारी, इस तारीख तक ट्रेनें रहेंगी रद्द

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेलखंड पर चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के अनुसार इस सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और लाइन विस्तार का काम तेज़ी से चल रहा है। इसी कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। यह काम रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए किया जा रहा है।

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन का काम जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन बिछाने का काम जारी है. बिलासपुर डिवीजन में चल रहे इस प्रोजेक्ट की वजह से हावड़ा-मुंबई रेल लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा. इसी वजह से इस रेल रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं.

अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग

अकलतरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है. यही कारण है कि 30 मार्च से 11 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरा मेमू, और रायपुर-कोरबा पैसेंजर को रद्द किया गया है. वहीं, गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर फिलहाल बिलासपुर तक ही चलेगी. रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसलिए हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर से कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का निर्णय लिया गया है.

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

  • ट्रेन संख्या (68737) रायगढ़-बिलासपुर ट्रेन 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या (68738) बिलासपुर-रायगढ़ ट्रेन भी 31 मार्च से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी.
  • ट्रेन संख्या (68735) रायगढ़-बिलासपुर मेमू 31 मार्च से 11 अप्रैल तक संचालित नहीं की जाएगी.
  • ट्रेन नंबर (68736) बिलासपुर – रायगढ़ मेमू 31 मार्च से 11 अप्रैल के बीच नहीं चलेगी.

What's your reaction?

Related Posts